संवाददाता, मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर गई, जबकि पति बेबस होकर सब देखता रह गया। विरोध करने पर आरोपी प्रेमी ने पति को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पति ने बिसंडा थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी 18 मार्च की रात अचानक घर से गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले में सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और 23 मार्च को महिला को प्रयागराज से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे पति के साथ घर ले आई।10 लाख के जेवर और कैश लेकर भागी पति का आरोप है कि घर लौटने के महज एक दिन बाद ही 24 मार्...