दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा। बेनीपुर-दोनार एसएच पर सोनकी थाना क्षेत्र के देकुली चट्टी में भीषण सड़क हादसे में मृत धड़ौरा निवासी टेम्पो चालक सूरज साहू (27) की मौत से उसके परिजनों के बीच मातम पसर गया है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि वो कुंवारा था। उसकी शादी की बात चल रही थी। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ था। परिजनों ने बताया कि वो सवारी को दरभंगा जंक्शन छोड़कर घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि वे लोग तो घटनास्थल पर नहीं थे। लोगों ने बताया कि किसी बस ने पहले बाइक को ठोकर मारी थी। ठोकर लगने से बाइक उछलते हुए टेंपो के आगे का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गई। उसकी चपेट में आने से सूरज गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। डीएमसीएच के जाने के दौरान उसकी मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.