बस्ती, मार्च 26 -- देईसांड़। चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन गुरूवार को बनकटी नगर पंचायत के देईसांड़ स्थित देईमाता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही महिलाएं, पुरुष और बच्चे पूजा-अर्चना के लिए कतार में लगे रहे। मंदिर के पुजारी बाबा ज्ञानचंद दास ने बताया कि सच्चे मन से पूजा करने पर श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नवरात्रि के अलावा भी यहां सोमवार को भीड़ रहती है।मंदिर परिसर में पूजन सामग्री बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगते हैं, जिससे पूरे दिन अच्छी बिक्री होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मां के दरबार में आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...