बेगुसराय, अप्रैल 20 -- बीहट, निज संवाददाता। भारत सरकार के नीति आयोग के रीजनल मेंटर सह प्रख्यात स्टोरी टेलर डा. आयुष केशरी अपनी चौथे चरण की स्टोरीयात्रा के तीसरे पड़ाव में मध्य विद्यालय बीहट पहुंचे। बच्चों के साथ संवाद करते हुए डा. केशरी ने शिक्षा के पारंपरिक परीक्षा-केंद्रित दृष्टिकोण को चुनौती देते हुए बच्चों को समस्या-समाधान आधारित सोच, नवाचार व उद्यमिता की दिशा में प्रेरित किया। वर्तमान समय में उद्यमिता की मिसाल बने शख्सियतों के उदाहरणों के जरिये यह स्पष्ट किया कि असाधारण उपलब्धियां किसी विशेष संसाधन की मोहताज नहीं बल्कि दृढ़ संकल्प, जिज्ञासा और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। बच्चों से संवाद करते हुए डा. केशरी ने कहा कि बिहार की मिट्टी में अपार संभावनाएं हैं, जरूरत केवल उन प्रेरक उदाहरणों को कहानियों को जानने की है, जो बच्चों के भीतर य...