भभुआ, मार्च 14 -- राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रधान जिला जज ने उद्घाटन कर किया लोगों को प्रेरित पक्षकारों से सकारात्मक होकर मुकदमों का निस्तारण कराने की अपील की (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट के नवनिर्मित परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अनुराग ने उद्घाटन किया। न्यायाधीश, अधिवक्तागण, पारा लीगल वालेंटियर, पक्षकारों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि पक्षकारों की दृढ़ इच्छा-शक्ति से हीं विवाद का स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि इसमें लोक अदालत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आपसी समझौते के आधार पर मुकदमा खत्म होने पर न कोई जीतता है न कोई हारता है, बल्कि शांति और सद्भाव की विजय होती है। जिससे परिवार, समाज और देश की उन्नति होती है...