भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान दृष्टि विहार के बूढ़ानाथ स्थित मंजूषा प्रशिक्षण कार्यालय में मंगलवार से 11 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के सचिव दिलीप कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य युवाओं और युवतियों को भागलपुर की प्रसिद्ध मंजूषा कला से परिचित कराना तथा उन्हें इस पारंपरिक लोककला में प्रशिक्षित बनाना है। कैंप में प्रशिक्षण के लिए वरिष्ठ एवं अनुभवी कलाकारों को भी जोड़ा जाएगा, ताकि प्रतिभागियों को कला की बारीकियों की बेहतर जानकारी मिल सके। मौके पर दीपक राज, अंकिता कुमारी, वीरेंद्र प्रसाद, कुमारी सूर्य कला, नम्रता कुमारी, काजल कुमारी, रेखा सिंह, अनुराधा सिंह, गुड्डी कुमारी, पूजा कुमारी, पिंकी कुमारी भगत आदि।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...