देहरादून, अगस्त 20 -- फोटो देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टिदिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के मॉडल स्कूल फॉर द विजुअली इम्पेयर्ड में कक्षा नौ के छात्र सत्यम ने चेन्नई स्थित एलायंस फ्रैंकोइस में आयोजित समावेशी फोटोग्राफी प्रदर्शनी में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य मंजू ने बताया कि कार्यक्रम आईआईटी मद्रास-एआरसी और एनआईईपीवीडी की एक संयुक्त पहल थी, जिसका उद्देश्य ब्लाइंड फोटोग्राफी को बढ़ावा देना था। इस प्रदर्शनी के जरिए सत्यम ने साबित कर दिया कि रचनात्मकता और कला की कोई सीमाएं नहीं होती हैं। संस्थान ने उनके इस अनूठे दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...