अल्मोड़ा, सितम्बर 13 -- अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उपशाखा की मासिक बैठक शनिवार को संघ के कार्यालय में हुई। 15 अक्तूबर को सफेद छड़ी दिवस मनाने पर चर्चा की गई। साथ ही महंगाई को देखते हुए दृष्टि दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने की भी मांग की। यहां महेंद्र अधिकारी,जमशेद चौहान, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हेम जोशी, आरएस नेगी, स्वाति तिवारी, एमसी काण्डपाल, विपिन काण्डपाल, तनुज भट्ट, चंद्रमणी भट्ट, रिया भट्ट, रेशमा परवीन रहीं। यह भी पढ़ें- दृष्टि दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...