देहरादून, फरवरी 4 -- देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन बंद करने के विरोध में बुधवार को तीसरे दिन भी तालाबंदी की। संस्थान के मुख्य गेट, आदर्श स्कूल कौशल विकास केंद्र, मुख्य प्रशासनिक भवन, निर्माण केंद्र, ब्रेल प्रेस कार्यालयों पर तालाबंदी करने से यहां शिक्षण एवं प्रशासनिक कार्य ठप रहा। हालांकि आकास्मिक सेवाएं जैसे मैस, डिस्पेंसरी को खोला गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी पेंशन और मेडिकल सुविधाएं बहाल नहीं की जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। उधर पूर्व सीएम हरीश रावत भी धरने में पहुंचे और अपना समर्थन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...