प्रयागराज, मार्च 15 -- दयानन्द मार्ग निवासी एक दृष्टिबाधित महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। रीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे प्रवीण सिंह अपने 10-12 साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। उनके भाई व बच्चों के साथ मारपीट की। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए सामान बाहर फेंक दिया। बिजली मीटर व नल तोड़ दिया। मकान के कागजात उठा ले गए। जान से मारने की धमकी दी। कैंट पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...