रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। कंबाइंड क्रिश्चियन यूथ सोसाइटी (सीसीवाईएस) की ओर से सोमवार को बहुबाजार स्थित संत मिखाएल स्कूल में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ बेहद सादगी और प्रेमपूर्ण वातावरण में क्रिसमस गैदरिंग मनाई गई। इस विशेष आयोजन की शुरुआत विमल जोन खेस के नेतृत्व में प्रार्थना सभा के साथ हुई, जिसमें बच्चों की सुख-समृद्धि की कामना की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक क्रिसमस केक काटा और मधुर क्रिसमस कैरोल गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए सोसाइटी की ओर से उनके लिए विशेष रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और उनके साथ समय बिताकर त्योहार की खुशियों को साझा किया। इस अवसर पर सोसाइटी के संरक्षक प्रभाकर तिर्की सहित दीपक तिर्की, सुधीर एक्का, अफरेन जॉ...