मधुबनी, मई 2 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो, तो शारीरिक बाधाएं कभी रास्ता नहीं रोक सकतीं। बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर हाट की रहने वाली निकिता पटवा ने इस बात को सच कर दिखाया है। दृष्टिबाधित होने के बावजूद उन्होने अपनी मेहनत के दम पर इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर चयनित होकर पूरे समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। एक साधारण परिवार में जन्मी निकिता के पिता संतोष पटवा कपड़े की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। परिवार में दो बेटियां हैं, बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। निकिता शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में और मैट्रिक अरेर के बच्चा झा जनता उच्च विद्यालय से हुई। आरके कॉलेज, मधुबनी से इंटर एवं ग्रेजुएशन पूरा किया। उसके बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने लगी। उ...