जौनपुर, जनवरी 8 -- जौनपुर। जिले में कोहरे के साथ बेशुमार ठंड और गलन जारी है। कोहरे का प्रकोप बुधवार की रात से शुरू हुआ जो निरन्तर बढ़ता गया। गुरुवार को सुबह 10 बजे तक इससे दृश्यता कम होने से वाहन चालक लाइट जलाकर चलने को मजबूर रहे। न्यूनतम तापमान स्थिर जबकि अधिकतम में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई हां। लोग भयंकर ठंड और गलन झेलने को विवश हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि आज धूप निकलना मुश्किल है। लेकिन मौसम के जानकार डॉ. दिलीप कुमार सिंह के अनुसार दोपहर बाद सूर्य का गोला दिखेगा और कुछ देर के लिए लेकिन हल्की धूप होने की संभावना है। हालांकि पांच से 10 किमी की रफ्तार से चल रही तीखी पछुआ हवा भीषण ठंड और गलन में इजाफा कर दी है। परिषदीय स्कूल और सीबीएसई के स्कूल बंद रहने से छोटे बच्चों को राहत मिली है। वैसे कोहरे के बीच लोगों को सुबह रोजमर्रा के क...