वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पांच दिनों तक चले बीएचयू के वार्षिक युवा महोत्सव 'स्पंदन 2026' में अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर दृश्यकला संकाय चैंपियन बना। बुधवार की शाम एम्फीथिएटर में बने भव्य पंडाल में विजेता और उपजेता संकायों की घोषणा की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गीतकार समीर ने युवाओं में जोश भरा तो अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने इस महोत्सव की जीत-हार को भी सीखने का प्रक्रिया का हिस्सा बताया। तालियों की गड़गड़ाहट और उत्सुकता के बीच दृश्य कला संकाय ने सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करते हुए खिताब अपने नाम किया। महिला महाविद्यालय को उपविजेता, जबकि कला संकाय को द्वितीय उपजेता घोषित किया गया। सांत्वना पुरस्कारों में संगीत एवं मंच कला संकाय ने प्रथम, वसंत महिला महाविद्यालय और वसंत कन्या महाविद्यालय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.