दृढ़ संकल्प, लगन और निरंतर मेहनत से अवश्य मिलती है सफलता : कुमार सर्वजीत
गया, जून 21 -- टनकुप्पा प्रखंड की भेटौरा पंचायत के गोयनियां गांव की महादलित छात्रा ममता ने पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा में एसएसी श्रेणी में बिहार टॉपर तथा सामान्य श्रेणी में आठवां स्थान प्राप्त किया है। उसकी इस उपलब्धि पर रविवार को बोधगया के विधायक एवं पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत उसके घर पहुंचे और सम्मानित किया। उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए आगे की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की जा सकती है। इस दौरान मुखिया दिलीप यादव, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.