नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी योजना का लाभ दिलाने के बहाने महिलाओं से दस्तावेज लेकर उनके नाम पर लोन कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। आरके पुरम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरके पुरम थाना पुलिस को बीते दिनों एक एक महिला ने अपने नाम पर किसी दूसरे शख्स द्वारा लोन लेने की शिकायत दी थी। पीड़िता ललिता देवी ने पुलिस को बताया कि ज्योति और सोनम नाम की महिलाएं इलाके की कम पढ़ी-लिखी और जरूरतमंद महिलाओं को सरकार की ओर से 5000 रुपये दिलाने का लालच देती थीं। इसके लिए वे आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज ले लेती थीं। बाद में इन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल कर महिलाओं की जानकारी और सहमति के बिना उनके नाम पर उपभोक्ता लोन स्वीकृत कराए जाते थे。

अन्य पीड़ितों का पता लगाने में जुटी पु...