दूसरों की भलाई से बड़ा कोई धर्म नहीं
अंबेडकर नगर, जून 20 -- अम्बेडकरनगर। धर्मा ग्रामोदय इंटर कॉलेज मधुपुर मीरनपुर में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। अयोध्या धाम से आए कथा व्यास संतोष द्विवेदी ने कहा कि दूसरों की भलाई से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने श्रोताओं को मानव धर्म और कर्म के बारे में भागवत के अनुसार विस्तारपूर्वक समझाया। रामचरित मानस के उत्तरकाण्ड का वरण करते हुए बताया कि दूसरों की भलाई से बड़ा कोई धर्म नहीं है। यज्ञाचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद पांडेय के मार्ग दर्शन में आचार्य मन मोहन उपाध्याय ने यज्ञ प्रारंभ करने के लिए अरणि से अग्नि का आह्वान किया। कथा में मुख्य यजमान ओम प्रकाश उपाध्याय और सरिता उपाध्याय ने आरती कर प्रसाद वितरण कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.