मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में बुधवार को प्रो. अरुण कुमार सिन्हा एकादश स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे थे। व्याख्यान का विषय राष्ट्रीयता को क्षरित करता वैश्वीकरण और हिन्दी कविता था। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. भगवान लाल सहनी ने की।मुख्य अतिथि ने कहा कि राजनीति में प्रो. अरुण कुमार सिन्हा का चेहरा बेदाग रहा। वे सबके हितैषी रहे। वे दिल खोलकर दूसरों की मदद करते थे। प्रो. भगवान लाल सहनी ने कहा कि प्रो. अरुण सिन्हा सामाजिक समरसता के पक्षधर थे। हिन्दी विभाग के पूर्व प्राध्यापक प्रो. त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि सहित्य संवेदना को बचाता है जबकि बाजार उसी पर चोट करता है। यह भी पढ़ें- Ja...