दूसरे 'बड़े मंगलवार' पर पालिकाध्यक्ष ने कराया विशाल भंडारा
बिजनौर, मई 12 -- बिजनौर। ज्येष्ठ मास के दूसरे 'बड़े मंगलवार' के पावन अवसर पर जनपद में हर ओर भक्ति और सेवा की सरिता बही। इसी क्रम में नगरपालिका चौराहे पर पालिकाध्यक्ष इन्दिरा सिंह के संयोजन में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धा और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। दोपहर होते-होते नगरपालिका चौराहे पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की खास बात यह रही कि खुद पालिकाध्यक्ष इन्दिरा सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बीरबल सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने सेवादार की भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- दूसरे 'बड़े मंगलवार' पर पालिकाध्यक्ष ने कराया विशाल भंडारा प्रसाद वितरण में सभासदों मानव सचदेवा, मनी, नीरज शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.