दूसरे से हंस-हंस कर बात करने पर ले ली जान, बेटी के सामने गला दबाकर पत्नी को मार डाला
ट्रांस हिंडन, अक्टूबर 5 -- गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थानाक्षेत्र में युवक ने संबंधों के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को पांच साल की बेटी ने रोकने का प्रयास किया तो उसे भी थप्पड़ मारकर दूर फेंक दिया। घटना 15 सितंबर की है, जिसे अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हरदोई के पचकोरा की मूलनिवासी संतोषी देवी साहिबाबाद के जनकपुरी में किराये के मकान में रहती हैं। इसी मकान के दूसरे कमरे में उनकी बेटी प्रेमवती रहती थी। प्रेमवती के परिवार में पति प्रेम कुमार और चार बच्चे भी हैं। बड़ा बेटा 14 साल का है और छोटी बेटी पांच साल की है। प्रेम कुमार मजदूरी करता था। संतोषी ने बताया कि प्रेम आए दिन शराब पीकर उनकी बेटी को मारता था। 15 सितंबर की रात को आरोपी नशे में घर पहुंचा और प्रेमवती से झगड़ा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.