बाराबंकी, मई 10 -- बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम तुरकानी में सामान मंगाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में महिला के साथ मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम तुरकानी निवासी कुसुम देवी पत्नी शिवा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पति विदेश में रहते हैं। उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति के माध्यम से सामान मंगाया था। इसी बात को लेकर नौ मई को उनके ससुर राम विलास, सास कृष्णावती, जेठ नेतानू और उनकी पत्नी ने एक राय होकर उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने कहा कि घर के लोग सामान नहीं ला सकते थे, इसलिए दूसरे व्यक्ति का सहारा लेना पड़ा, तो आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से उनकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- खेत में बकरी जाने पर बवाल, घर में घुसकर दंपति समेत चार को पीटा म...