संवाददाता, मार्च 2 -- UP उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दूसरे समुदाय के लड़के संग गायब हो गई एक लड़की को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। सहारनपुर कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा से फरार हुई इस लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दिन-रात की तलाश के बाद यूपी के प्रयागराज में इस लड़की का पता चला। इसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की कुछ दिन पहले गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ चली गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। कई संगठनों ने लड़की पक्ष के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई थी। यह भी पढ़ें- खामनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन,...