बदायूं, मई 29 -- दूसरे समुदाय की किशोरी को ले गए युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने चकोलर गांव के अंडरपास के पास से युवक और किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए किशोरी को मेडिकल व बयान के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते दिनों किशोरी गायब हो गई थी। परिवार वालों ने गांव के युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि दूसरे समुदाय का युवक उनकी किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ में ले गया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। बुधवार शाम में करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि युवक कुंवरगांव थाना क्षेत्र में चकोलर गांव के अंडरपास के नजदीक खड़ा है और उसके साथ में किशोरी भी है। युवक किशोरी को बाहर ले जाने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने किशोरी...