मुरादाबाद, जून 5 -- नगर के वार्ड 18 में पानी की निकासी बंद है, वार्ड 21 के नागरिक गाड़ी 18 की दिशा में पानी की निकासी कर रहे हैं, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने कोतवाल और एसडीएम से शिकायत कर ज्ञापन दिया। वार्ड 18 के नागरिक पालिका सदस्य आसिफ सैफी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार तथा तहसील पहुंचकर उप जिला अधिकारी प्रीति सिंह को ज्ञापन देकर शिकायत की कि मोहल्ले के पानी की निकासी ना हो पाने से घरों के चारों ओर जल भराव हो गया है। आरोप है कि पड़ोसी वार्ड 21 के लोगों ने इसी दिशा में अपनी अपनी की निकासी कर रखी है जिससे हालत बहुत खराब हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- जलनिकासी में बाधा बने क्षतिग्रस्त मैनहोल को जल्द दुरुस्त करें : नगर आयुक्त उन्हें रोकने पर झगड़े पर उतारू है। कोतवाल मनोज परमार ने नगर प...