सहारनपुर, जनवरी 2 -- दूसरे वर्ग के व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराने की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने से विवादो में घिरे सभासद पुत्र गुलफाम अंसारी का पुलिस ने समाज की शिकायत के बाद शांति भंग में चालान कर दिया। हालांकि इसी दौरान गुलफाम अंसारी ने एक महिला पर उसे अपने घर बुलाकर हमला कर घायल करने का भी आरोप लगाया था। बीती 27 दिसबंर को नगर स्थित कोहला बस्ती निवासी अजय सैनी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद मोहल्ले के ही सभासद पुत्र गुलफाम अंसारी ने उनके क्रियाक्रम का श्रेय लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमे बताया गया था कि मुस्लिम समुदाय के युवकों ने अर्थी बनाने से लेकर क्रिया क्रम के अन्य कार्य करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल की थी। जिसके बाद भाजपा केसभासद कुलदीप सैनी ने कोतवाली में समाज और हिंदू समुदा...