नई दिल्ली, मार्च 14 -- पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सलमान अली आगा शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान आजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए। पाकिस्तान टी20 कप्तान रन आउट होने के बाद काफी गुस्से में दिखे और बांग्लादेशी खिलाड़ियों द्वारा रन आउट किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। बांग्लादेशी कप्तान द्वारा उन्हें रन आउट किए जाने से वह काफी निराश दिखे और विरोध जताया। इस बीच पूर्व भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने सलमान अली आगा के रन आउट को लेकर अपना पक्ष रखा है और उनका मानना है कि फैसला पूरी तरह नियम के अनुसार सही था और इसमें कोई विवाद की गुंजाइश नहीं है।अनिल चौधरी ने रन आउट को लेकर बताए नियम अंपायर अनिल चौधरी का मानना है कि बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज गलती से सलमान अली से टकरा गए, उनका ऐसा कोई (रोकने का) इरादा नहीं था। अनिल चौधरी ने...