ललितपुर, जनवरी 5 -- कस्बा में स्वर्गीय सावित्रीदेवी घनश्यामदास रावत की पुण्यस्मृति में चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच रविवार को राधे क्रिकेट क्लब चढ़रा व एकता क्रिकेट क्लब हबला के बीच खेला गया। चढ़रा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके हबला की टीम को पराजित कर दिया। टॉस जीतकर चढ़रा टीम के कप्तान देवसिंह यादव ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जिसमें सलामी बल्लेबाज सहदेव यादव 10 रन तथा नौ नंबर पर खेलने आये भगवान सिंह ने 24 रनों का योगदान किया। शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 15वें ओवर में 90 रनों पर सिमट गई। हबला की टीम के गेंदबाज दीपेश ने तीन ओवर में 13 रन खर्च करते हुए शानदार पांच विकेट चटकाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हबला की टीम के बल्लेबाज भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और कप्तान सतीश व पवन रानीपुर के अलावा सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.