पटना, फरवरी 23 -- बिहार विधानसभा में सोमवार को विधायक निधि बढ़ाने की मांग जोर-शोर से उठी। खास बात यह है कि विधानसभा के अंदर सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के सदस्य ने ही यह मांग उठाई। एक बीजेपी सांसद ने तो इस मुद्दे पर यहां तक कह दिया कि हम साड़ी बांटने वाले नहीं हैं हम भी अपने क्षेत्र की विकास की गति को आगे बढ़ाना चाहते हैं। सदन के अंदर सबसे पहले विधायक निधि बढ़ाने की मांग बीजेपी के सदस्य प्रमोद कुमार ने की। प्रमोद कुमार ने दूसरे राज्यों में तय किए गए विधायक कोटे का जिक्र किया और फिर अपनी बात रखी। इसपर योजना मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सांसदों का बढ़ेगा तो विचार करेंगे। इस पर सदन में मौजूद पक्ष और विपक्ष के सभी विधायक शोरशराबा करने लगे। सभी एक स्वर से पैसा बढ़ाने की मांग करने लगे। विधायकों ने तो यहां तक कह दिया कि या तो पैसा बढ़े या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.