जहानाबाद, मार्च 20 -- रतनी, निज संवाददाता। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत इस वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत के मुखिया को दूसरे राज्य में भ्रमण कराया जाता है। ताकि दूसरे राज्य में हो रहे बेहतर कार्य को देख सकें। इसके लिए पंचायती राज विभाग के द्वारा राज्य के अलग-अलग पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया को दूसरे राज्य में भ्रमण के लिए पत्र जारी किया गया है। जिसमें सदर प्रखंड के मांदिल पंचायत के मुखिया बबलू यादव का भी चयन किया गया है। चयनित मुखिया बबलू यादव ने बताया कि पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने पर झारखंड राज्य के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत का भ्रमण कराया जाएगा ताकि पंचायत में कुछ अलग तौर पर कार्य करने का मौका मिल सके। संबंधित मुखिया 21 मार्च से 24 मार्च तक झारखंड के मॉडल पंचायत का भ्रमण करेंगे।

हिंदी ह...