हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- बिलासपुर से स्कॉर्पियो में पिस्टल, कारतूस लेकर हल्द्वानी पहुंचा पर्यटक काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, राज्य तक सीमित था असलहाहल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पर्यटक को दूसरे राज्य के लाइसेंस वाले हथियार के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने पर्यटक से पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए। पर्यटक के खिलाफ पुलिस ने शस्त्र अधिनियम में केस दर्ज किया है। पर्यटक रामपुर का निवासी है।एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग कर रही थी। मल्ला काठगोदाम गेट के पास से हल्द्वानी आ रही सफेद स्कॉर्पियो को रोका। तलाशी में वाहन चालक मेहर सिंह निवासी बिलासपुर, रामपुर से एक 0.32 बोर की पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में युवक ने मोबाइल पर लाइसेंस की फ...