नवादा, सितम्बर 2 -- नवादा की वारिसलीगंज पुलिस ने फायनेंस कम्पनियों से इंस्टैंट लोन देने का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ऑनलाइन ठगी करते सात साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना सोमवार की शाम वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों की बतायी जाती है। पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से वारिसलीगंज के बैगराजपुर स्थित सरकारी स्कूल व वारिसलीगंज के एचडीएफसी बैंक के समीप छापेमारी कर इन्हें दबोचा। इनमें से एक नालंदा जिले के कतरीसराय व शेष वारिसलीगंज के रहने वाले हैं। पुलिस को इन जगहों पर ऑनलाइन साइबर ठगी किये जाने का इनपुट मिला था। इनपुट के आधार पर नवादा के एसपी अभिनव धीमान द्वारा एक टीम गठित कर छापेमारी की गयी। आरोपितों के पास से 13 स्मार्ट मोबाइल फोन, 95 सौ रुपये नगद, 01 पेज कस्टमर डेटाशी...