बोकारो, अप्रैल 9 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। सेल भारत सरकार की एक महारत्न कंपनी होने के साथ ही विगत तीन वर्षों से ग्रेट प्लेस टू वर्क सर्टिफाइड कंपनी की श्रेणी को प्राप्त किए हुए है परंतु कंपशनेट आधार पर बीएसएल में स्थांतरित हुए कर्मचारियों के आवास आवंटन के प्रति, आवास आवंटन अनुभाग, गैर जिम्मेदार रवैया अपनाए हुए है। दूसरे यूनिट से स्थांतरित होकर बीएसएल में आए कर्मी अपने परिवारिक कारणों से एक यूनिट छोड़ दूसरे यूनिट आते हैं जो कई वर्षों के सेवा देने के बाद बीएसएल यूनिट आएं है। उनके लिए आवास आवंटन में कोई भी प्रावधान नहीं होने के कारण वो नए नियुक्त कर्मियों के जैसा मनचाहा आवास आवंटन के लिए भटकते रहते है। लगभग 7000 आवास अवैध कब्जे में भी है। कई बी टाइप, सी टाइप में कौन रह रहा है इसका रिकॉर्ड भी नहीं है। उसके बाद भी पात्र कर्मियों को मनचाहा आवास नही...