फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- थाना जसराना में पीआरडी जवान ने अपनी ही पुत्रवधू के खिलाफ ड्यूटी के दौरान धमकाने और जान से मारने की धमकियां देने का मुकदमा दर्ज कराया है। डीआईजी को भेजे शिकायती पत्र के बाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जसराना में तैनात पीआरडी जवान ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके बेटे की मौत हो गई। इसके बाद उसकी पुत्रवधू रूबी कुछ समय बाद ही नगला शादी निवासी धर्मपाल पुत्र डाले सिंह के साथ पत्नी बनकर रहने लगी। इसका जब पीआरडी जवान ने विरोध किया और समझाया तो पुत्रवधू ने साफ कह दिया कि वह धर्मपाल के साथ उसके घर में रहेगी और पीआरडी जवान के घर पर नहीं रहेगी। मामले की डीआईजी आगरा से शिकायत की। डीआईजी के आदेश पर पुत्रवधू रूबी, उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थाना जसराना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.