फतेहपुर, फरवरी 22 -- हथगाम। कस्बे में संचालित एक प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री में रविवार को पुलिस के साथ एक ब्रांड के अधिकारियों ने छापा डाल दिया। फैक्ट्री में उनके कंपनी के नाम पर नकली पाइप बनाए जा रहे थे। मौके से नकली पाइप बरामद कर कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दिल्ली निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह विधिक सहायक एवं सुप्रीम कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। क्षेत्र में कंपनी के नाम से फर्जी उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचे जा रहे हैं। इसकी शिकायत उन्हें मिली थी। कुलदीप सिंह अपनी टीम के तकनीकी विशेषज्ञ मोहित यादव व दीवान सिंह के साथ थाना हथगाम पहुंचे। पुलिस टीम ने जय नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के पास स्थित एडीपी पाइप इंडस्ट्री में छापा मारा। मौके पर राजेश कुमार मिले। पूछताछ में बताया गया कि फर्म की मालिक उनकी पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.