साहिबगंज, मार्च 16 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आम के पेड़ों की डाक बंदोबस्ती दूसरी बार भी नहीं हुई। सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रभारी बीडीओ सह सीओ मो यूसुफ की उपस्थिति में डाक की बंदोबस्ती में डाक वक्ताओं को बोली लगानी थी। लेकिन दूसरे बार डाक बंदोबस्ती में10 वक्ताओं ने 50 हजार रुपये कर डिमांड ड्राफ्ट प्रखंड कार्यालय में जमा देने के बावजूद बंदोबस्ती में भाग नहीं लिया। वक्ताओं ने बारिश के कारण आम के मंजरी के प्रभावित होने की बात कह कर बोली में हिस्सा नहीं लेने की बात कही। सभी लोगों ने कार्यालय में आवेदन देकर डिमांड ड्राफ्ट वापस करने की मांग की है। मौके पर अंचल कर्मी हरिनंदन भगत, नन्दन प्रमाणिक, रितेश साहा, संतोष हजारी, मो सैदुल, राजेश साहा, इब्राहिम आलम, मो सोहेल, नीतीश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...