मुरादाबाद, मई 12 -- ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार को भी शहर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। सुबह से ही लोगों ने बालाजी की पूजा आदि करना आरंभ कर दिया। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पढ़ा तथा प्रसाद के रूप में भंडारे किये गए। राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने प्राचीन रामगंगा गोशाला कानूनगोयान स्थित शिव मंदिर एवं हनुमान माता मंदिर लाइन पार में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पढ़ा और महाआरती कर बाबा को भोग लगाया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया। संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी सहित विनीत शर्मा, पुजारी महेंद्र, विनोद शर्मा, चंद्र मोहन पांडे, नवल स्वरूप अवस्थी, पुजारी राजू,दिनेश सैनी, अनुज राजपूत, अनिल रस्तोगी, श्याम शुक्ला, बबलू भटनागर, अज्जू भटनागर, विजय वाजपेयी,शोभित भटनागर आदि रहे। यह भी पढ़ें- संगीतमय सुंदरकांड के बाद किया भंडाराधार्मिक आयोजनों का महत्व बार...