नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग से भाजपा काफी उत्साहित है। भगवा पार्टी के बढ़े वोट प्रतिशत में अपनी जीत नजर आ रही है। यही वजह है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने धमकी तक दे दी है। एक रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा, 'पहले फेज में दीदी के गुंडे घर से बाहर नहीं निकले। मैं गुंडो को बोलता हूं कि दूसरे फेज में भी बाहर मत आना वरना 4 मई के बाद उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा।' आपको बता दें कि 4 मई तो बंगाल चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में एक रोडशो का नेतृत्व किया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार का पतन निकट है। शाह ने सजे हुए एक वाहन के ऊपर से जेस्सोर रोड के दोनों ओर खड़े लोगों का ...