बोकारो, जून 10 -- गोमिया प्रखंड के कुंदा पंचायत अंतर्गत खखड़ा निवासी सावन महतो के 40 वर्षीय पुत्र परमेश्वर महतो की मौत मुंबई में इलाज के दौरान हो गई। मंगलवार को शव एंबुलेंस से गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शव पहुंचते ही ग्रामीणों, महिला-पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी रंजू देवी सहित परिजन शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार, परमेश्वर महतो सेटरिंग का काम करता था। मार्च महीने में कुंदा के एक ठेकेदार के साथ वह काम के लिए मुंबई गया था। यह भी पढ़ें- वेल्डिंग मिस्त्री गोविंदा का शव पहुंचते मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम वहां तीन दिन पहले उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को...