दूसरे पेज की लीड: फुसरो के अमलो रेलवे साइडिंग के निकट 35.7 टन अवैध कोयला जब्त
बोकारो, जून 16 -- बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो के अमलो रेलवे साइडिंग के नजदीक पांच नंबर पीपल धौड़ा बस्ती में मंगलवार को सीआईएसएफ, बेरमो पुलिस व सीसीएल सुरक्षा गार्ड द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी की गई। इस दौरान 35.670 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया गया। जब्त कोयले को सीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधन को सुपूर्द कर दिया गया। सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेट राज प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि कोयला चोरों द्वारा अवैध रूप से यहां कोयला इकट्ठा कर रखा गया है। सूचना की सीआईएसएफ क्राइम ब्रांच द्वारा पुष्टि किये जाने के उपरांत तत्काल इसकी सूचना सीसीएल ढोरी जीएम रंजय सिंहा एवं स्थानीय पुलिस को दी गयी। जीएम रंजय सिंहा एवं कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह द्वारा छापामारी दल को सक्रिय कर संयुक्त रूप से छामापारी दल में श्री गारा अभिलाष, केवीए श्रीधर, सहायक कमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.