बोकारो, जून 13 -- कोतरे-बसंतपुर पचमो कोल परियोजना एवं केंदला-दनिया रेलवे लाइन निर्माण से प्रभावित रैयतों और विस्थापितों की समस्याओं को लेकर पचमो पंचायत के हूरदाग गांव में विशाल ग्राम सभा आयोजित की गई। किसान अधिकार संघर्ष समिति, महिला मंडल तथा प्रभावित रैयत एवं विस्थापित संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता डोमन महतो ने की। ग्राम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सह जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो शामिल हुए। इस दौरान प्रभावित ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित 13 सूत्री मांग पत्र सांसद को सौंपा। मांग पत्र में कोतरे, बसंतपुर, पचमो, हूरदाग, रहावन, इचाकडीह, जमनीजारा व पुरनापानी समेत आसपास के क्षेत्रों के किसानों और विस्थापित परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। यह भी ...