दूसरे पति ने पत्नी के गले में चाकू गोद की हत्या
देवघर, जून 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के बरमसिया गांधी नगर अवस्थित एक किराए के कमरे में 35 वर्षीया संगीता देवी नामक महिला की हत्या कर दी गयी। घटना शुक्रवात रात की बतायी जा रही है। हालांकि जानकारी शनिवार सुबह लोगों को हुई। गले में कंठ सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चाकू गोदकर संगीता की हत्या का आरोप साहिबगंज निवासी उसके दूसरे पति शहादत शेख पर लगा है।
हत्या की जानकारी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर से दो छोटी बच्चियों को रोते-बिलखते बरामद किया है। पुलिस ने दोनों बच्चियों को थाने में रखा है। महिला की पहचान के बाद पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी मृतका की मां मंजू देवी को सूचना दी। गांव से पूर्वाह्न 11 बजे कई लोग घटनास्थल पहुंचे। सभी के समक्ष पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.