संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम थरौली में तीन दिन पूर्व हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने अब दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले अधिक चोटिल होने के आधार पर प्रथम पक्ष का केस दर्ज किया गया था।थरौली निवासी परमात्मा निषाद पुत्र राज किशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल की शाम वह अपने एक मित्र के साथ चारपहिया वाहन से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में नीरज पुत्र अजीत पानी से भरा डिब्बा लेकर पीछे से आकर उनकी गाड़ी से टकरा गया। यह भी पढ़ें- खेत में कूड़ी डालने को लेकर चले लाठी-डंडे, कई घायल विरोध करने पर नीरज ने गाड़ी रुकवाकर गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ ही देर में नीरज, अरविंद, अनिल पुत्रगण राम गजेंद्र, ग...