बाराबंकी, अगस्त 21 -- हैदरगढ़। विवाहित होने के बाद भी झूठ बोलकर पति ने दूसरा निकाह कर लिया। विरोध करने पर ससुरालीजनों ने पिटाई कर उसे ससुराल से भगा दिया। इसके साथ ही ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए भी परेशान किया जाता था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हैदरगढ़ थाना के थाना व कस्बा हैदरगढ़ के सुभाष वार्ड निवासिनी अफसरी पुत्री मासूम अली ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि एक वर्ष पहले उसका निकाह तकिया मजरे अंसारी गांव निवासी शाहरूख के साथ हुआ था। वह विदा होकर दूसरी बार ससुराल गई तो पता चला कि उसका पति विवाहित है। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी मर चुकी है। पीड़िता ने पति के झूठ पर नाराजगी जताई। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद ससुरालीजन उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। सात जून को उसके पति शाहरुख, सास-ससुर व द...