अमरोहा, मार्च 20 -- गजरौला। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को नवरात्र के दूसरे दिन शहर की बस्ती स्थित चामुंडा देवी मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के अलावा ललिता देवी मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं लाइन लगी रही। ग्रामीण इलाके के मंदिरों में भी पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल, ध्वज, पान, सुपारी व मिश्री आदि की भेंट चढ़ाकर मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी को मनाया और उनसे तप करने की शक्ति का आशीर्वाद लिया। गंगा प्याऊ मंदिर के पुजारी ने बताया कि हजारों वर्षों की कठोर तपस्या करने के कारण ही मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप का नाम मां ब्रह्मचारिणी ...