नई दिल्ली, फरवरी 20 -- यूरोप के दो बड़े देशों के नेताओं के बीच हाल ही में बड़ी कहासुनी हो गई। ये नेता हैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी। भारत दौरे पर आए इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को जॉर्जिया मेलोनी से कहा है कि उन्हें दूसरे देशों में क्या हो रहा है, इस पर कमेंट करना बंद करना चाहिए। वहीं मामला आगे बढ़ने पर मेलोनी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी तक मांगनी पड़ी है। दरअसल यह पूरा विवाद फ्रांस में हाल ही में एक राइटिस्ट कार्यकर्ता की हत्या को लेकर शुरू हुआ है। इटली की प्रधानमंत्री ने फ्रांस में एक दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट की पीट पीट कर हत्या की आलोचना की थी। 23 साल के क्वेंटिन डेरांके की पिछले हफ्ते ल्योन शहर की एक यूनिवर्सिटी में दक्षिणपंथी विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हमले में सिर में चोट लगने से मौत ह...