सीतामढ़ी, मई 22 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में विभिन्न पदों पर कर्मियों की नियुक्ति को लेकर दूसरे दिन गुरुवार को निर्धारित रोस्टर के अभ्यर्थियों का काउंसिलिंग आयोजित हुई।जिला मुख्यालय डुमरा स्थित एमपी हाईस्कूल में आयोजित काउंसिलिंग में दूसरे दिन सहायक रसोइया पद के कुल आमंत्रित 94 अभ्यर्थियों में 38 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 56 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। काउंसिलिंग के दौरान अधिकारियों व कर्मियों ने अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के समय दाखिल किए गये प्रमाण पत्रों का सत्यापन उनके मूल प्रमाण पत्रों से किया। इस दौरान अभ्यर्थियों के आधार कार्ड सभी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों के दो सेट स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति समेत दो पासपोर्ट आकार के फोटो जमा लिया गया। यह...