बागेश्वर, फरवरी 6 -- कपकोट। बागेश्वर जनपद के कपकोट स्थित ऐतिहासिक केदारेश्वर मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता दूसरे दिन भी रोमांच और उत्साह का केंद्र बनी रही। प्रतियोगिता के दौरान कुल 75 सफल उड़ानें पूरी की गईं, जिनमें देशभर से पहुंचे अनुभवी पैराग्लाइडर पायलटों के साथ ही भारतीय सेना के प्रशिक्षित पायलटों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत पायलटों ने जालेख क्षेत्र से उड़ान भरकर केदारेश्वर मैदान में निर्धारित लक्ष्य बिंदु पर सटीक लैंडिंग का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता, संतुलन क्षमता और साहस की कड़ी परीक्षा ली गई। प्रत्येक उड़ान के साथ दर्शकों में रोमांच और उत्साह बढ़ता नजर आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.