रिषिकेष, मार्च 31 -- चारधाम यात्रा के लिए व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। वाहनों की फिटनेस की जांच कर दो दिन में सौ ग्रीन कार्ड जारी किए गए। यात्रा के लिए व्यावसायिक वाहनों को ग्रीन कार्ड बनाना अनिवार्य है। परिवहन विभाग की ओर से वाहनों के दस्तावेज और फिटनेस आदि देखने के बाद ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं। एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया। पहले दिन 40 बस, ट्रैक्सी और मैक्सी वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए गए। जबकि दूसरे दिन मंगलवार को 60 ग्रीन कार्ड बनाये गये। हर दिन कार्यालय में व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। एआरटीओ ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड बनाने के लिए दो काउंटर खोले गए हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने पर तीन से चार काउंटर खोले जायेंगे। एआरीटीओ प्रशासन ऋषिकेश आरएस कटारिया ने बताया ...