बरेली, अप्रैल 27 -- होमगार्ड भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी कड़ी निगरानी के बीच हुई। रविवार की परीक्षा के लिए 17474 को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे लेकिन इनमें से 13550 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। 3926 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरे दिन की परीक्षा के दौरान भी डीएम अविनाश सिंह ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सकुशल और शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान वह जीजीआईसी और विष्णु इण्टर कॉलेज में निरीक्षण को पहुंचे। रविवार को पहली पाली में 8738 अभ्यर्थियों में 6741 उपस्थित और 1997 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 8738 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिनमें 6809 उपस्थित और 1929 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 6795 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा यह भी पढ़ें- दूसरे दिन 7013 अभ्यर्थियों ने दी होमगार...