कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- 566 करोड़ के बकाए से जूझ रहे बिजली विभाग को राहत मिलने लगी है। छूट का लाभ पाने के लिए बकाएदार खुद आकर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं और बिल जमा कर रहे हैं। दूसरे दिन 346 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर 32 लाख रुपये का बिल जमा किया। सरकार ने बकाएदारों को राहत देने के लिए तबिजली बिल राहत योजना शुरू की है। एक से 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ताओं को ब्याज में 100 फीसदी की छूट दी जाएगी और मूलधन में 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। योजना कप बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसका नतीजा रहा कि पहले दिन 330 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर 29 लाख रुपये जमा किया। जबकि दूसरे दिन मंगलवार को 346 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर 32 लाख रुपये जमा किया। एक्सईएन रामकुमार कुशवाहा ने बताया कि सभी विद्युत उपकेंद्रों में काउंटर खोले गए हैं। लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.